बलिया : माँ,बेटी डबल मर्डर में पुत्र ही निकला हत्यारा,ये थी हत्या की वजह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : माँ,बेटी डबल मर्डर में पुत्र ही निकला हत्यारा,ये थी हत्या की वजह




    बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में हुई मां-बेटी की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है।मामले के खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने हत्या में वांछित दोनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
    इनके पास से 02 आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद किया है। 29 नवम्बर को प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा व SOG/सर्विलांस टीम बलिया ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मां-बेटी के सिर पर वार कर हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि पुत्र ही है।

                                                     घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक की बाईट
     
    आपको बता दे कि 26/27 की रात्रि में भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में मां व बेटी के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के पुत्र जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद ने पूर्व रंजिश को लेकर अपने मां व बहन की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुये सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व 03 अन्य के विरुद्ध धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया था। 
    डबल मर्डर के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा भीमपुरा पुलिस तथा सर्विलांस टीम/एसओजी टीम बलिया को लगाया गया था। काफी छानबीन के बाद यह पता चला कि जयराम कुमार व छोटे लाल पुत्रगण वीरेन्द्र प्रसाद (निवासी अहिरौली) ने ही मां और बहन रानी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या की है। जांच में नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता नही पायी गयी। दोनों अभियुक्तों को पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनों ने अपनी मां सूरजावती व बहन के कृत्यों से ऊब कर घटना कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    1. जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा बलिया।
    2. छोटेलाल पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा बलिया।
    बरामदगी
    02 अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी व घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी नं. UP 65 DD 0292।
    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
    1. प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन मय हमराह।
    2. उनि संजय सरोज SOG बलिया।
    3. हेका श्याम सुन्दर सिंह यादव एसओजी बलिया।
    5. आरक्षीगण सर्विलांस/एसओजी : अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय।