बलिया : गोरक्ष प्रान्त के उपाध्यक्ष बने साकेत,जनपद के कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : गोरक्ष प्रान्त के उपाध्यक्ष बने साकेत,जनपद के कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

    बलिया। भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू भाजपा गोरक्षप्रान्त के उपाध्यक्ष बनायें जाने से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।गुरुवार को गृह जनपद बलिया पहुचने पर कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

             बांसडीह में भाजपा मण्डल अध्यक्ष  प्रतुल ओझा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

     जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व मे उनका स्वागत कार्यक्रम किया गया।श्री साहू ने साकेत सिंह को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत पं. दिनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।बैठक को संम्बोधित करते हुए साकेत सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो सभी जातियों का सभी धर्मों का सम्मान करना जानती है। देश के विकास में सबका योगदान हो ऐसी भावना रखती है।जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि साकेत सिंह के योगदान को देखते हुए पार्टी ने इन्हे उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा है।जनपद सहित पुरे क्षेत्र मे इनके बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में युवाओं द्वारा साकेत सिंह को एकावन किलो का माला पहनाकर तलवार भेट किया गया।इस दौरान साकेत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को कमल के रुप मे बना स्मृति चिन्ह भेट किया गया।इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह ,संजय मिश्र ,प्रदीप सिंह, अरुण सिंह बण्टू, संतोष सिंह, कृष्णा पाण्डेय, माया शंकर राय,अश्विनी सिंह, अरविंद सिंह अंकूर उपाध्याय, सिंह आदि लोग रहे।संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया।