बलिया: एनडीए की जीत से ज्यादा चर्चा राजद के हार की ,अगली सरकार हमारी है-संग्राम सिंह यादव - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: एनडीए की जीत से ज्यादा चर्चा राजद के हार की ,अगली सरकार हमारी है-संग्राम सिंह यादव


     बैरिया ,बलिया ।बिहार चुनाव में एनडीए ने छल कर जबरिया राजद को हराया है। एनडीए की जीत से ज्यादा चर्चा राजद के हार की है। सत्ता के लालची लोगों ने 15 और 12 वोट के अंतर से भी राजद के जीते हुए कई उम्मीदवारों काे हराया। यह लोकतंत्र की हत्या है,इसका बदला यूपी अवश्य लेगा। सपा के कार्यकर्ता अभी से ही कमर कसकर तैयार रहें। यह बातें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कही। वह सोमवार को जयप्रकाशनगर के संसार टोला में आयोजित गोवर्धन पूजा की सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा का गुणगान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह संदेश भेजा है कि सपा के लोग सभी जाति के लोगों को मिलाकर चलें। अगली सरकार हमारी है। हम कृष्ण के वंशज हैं, किसी के साथ भी छल नहीं कर सकते।

    इस मौके पर उन्होंने गोवर्धन पहाड़ मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की मूर्ति का लोकापर्ण भी किया। वहीं आयोजक सपा नेता सूर्यभान सिंह की ओर से उन्हें राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद यादव, विकेश यादव, बैरिया के अध्यक्ष राजप्रताप यादव, फेफना के अध्यक्ष दिनेश यादव, बलिया के अध्यक्ष अजय यादव, भरत यादव, शैलेश सिंह, सुरेश सिंह आदि को भी मंच पर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता बृजबिहारी यादव और संचालन शिवदयाल पांडेय मनन ने किया।कार्यक्रम में गायक सुदर्शन यादव, अरविंद सिंह अभियंता और बूढ़ा व्यास आदि ने देर शाम तक अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।