बलिया :गोरक्ष प्रान्त की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनी सुनीता, ख़ुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :गोरक्ष प्रान्त की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनी सुनीता, ख़ुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई

     


    बाँसडीह,बलिया।भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धमेंद्र सिंह द्वारा भाजपा बाँसडीह मंडल की प्रभारी सुनीता श्रीवास्तव को गोरक्ष प्रान्त का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में मण्डल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये क्षेत्र तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि सुनीता श्रीवास्तव को गोरक्ष प्रान्त का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा नेतृत्व ने महिलाओं के सम्मान को तो बढ़ाया ही है साथ ही बलिया के मान को भी बढाया है।श्री ओझा ने कहा कि सुनीता श्रीवास्तव के गोरक्ष प्रान्त का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बाँसडीह मण्डल के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर शशिकांत सिंह, अमरनाथ पांडेय,ध्रुव तिवारी,राजेश प्रजापति,अखिलेश तिवारी,अमित यादव,मुकेश प्रसाद,राजबली तिवारी,समीर गुप्ता,आंनद गुप्ता,पंकज तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।