बलिया : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल का व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ने किया भव्य स्वागत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल का व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ने किया भव्य स्वागत


    बलिया। भारतीय जनता पार्टी  के बेतिया सासंद एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल रविवार को बलिया पहुचे। बलिया के जनता मार्केट  में व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा बलिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

    बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल किसी कार्यक्रम में भाग लेने बक्सर जा रहे थे।बहुत कम समय के कार्यक्रम में भी डॉ संजय जायसवाल के बलिया आने से व्याहुत, जायसवाल, कलवार महासभा के लोगो मे उत्साह रहा।स्वागत कार्यक्रम की अगवानी कलवार महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।वही इस अभिनन्दन से डॉ संजय जायसवाल ने समाज के लोगो को धन्यवाद ज्ञापीत किया।

    इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार जायसवाल, संजीव कुमार डम्पू,व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा बलिया के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा बलिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता,केदार नाथ ,पूर्व महामंत्री सत्य देव जी प्रसाद एवं हरिशवर जी,राजकुमार, आलोक जायसवाल, बन्टी,मुन्ना एवं स्वाजातीय बंधु उपस्थित रहे।

    जगह जगह हुआ स्वागत

    भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय जयसवाल का स्वागत बलिया आगमन पर जगह-जगह किया गया।मांझी के रास्ते आए प्रदेश अध्यक्ष का बैरिया, रामगढ़, दुबहर, नरही, फेफना, सोहांव, भरौली के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।