कानपूर: कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और पिता के साथ 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    कानपूर: कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और पिता के साथ 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज


     लखनऊ: कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव के कांड में योगी आदित्यनाथ सरकार की एसआइटी की रिपोर्ट के बाद अब एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी के साथ विकास के पिता के खिलाफ भी शिकंजा कस गया है। कानपुर के तीन थाना क्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    कानपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर हमला बोलकर कुख्यात विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी दी। चौबेपुर के बिकरू कांड में अब विकास दुबे के पिता के साथ ही उसकी पत्नी ऋचा दुबे, विकास दुबे के भाई तथा विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेई के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। चौबेपुर थाना में विकास की पत्नी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चौबेपुर में 22 लोगों के खिलाफ फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लेने के साथ ही फर्जी शपथ पत्र से शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में केस दर्ज कराया गया है। इस केस में विकास दुबे की पत्नी के खिलाफ पहला केस दर्ज किया गया है।