बलिया : किसानो के लिए खुशखबरी,केवरा धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी प्रारम्भ - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : किसानो के लिए खुशखबरी,केवरा धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी प्रारम्भ


     बांसडीह : क्षेत्र के केवरा स्थित विपणन विभाग के धान क्रय केन्द्र पर  किसानो के धान की खरीद बुधवार से प्रारम्भ हो गयी हैं। खरीद के बाद सभी किसानो को पीएफएमएस सिस्टम से भुगतान किया जायेगा।  जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अविनाश चन्द्र खगरवाल व क्षेत्रिय विपणन अधिकारी शीतला प्रसाद सरोज के निर्देशन में धान क्रय का कार्य शुरू हुआ हैं। 

    केन्द्र के विपणन निरीक्षक व क्रय केन्द्र प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि क्रय केन्द्र के लिए इस वर्ष 45 हजार कुंतल धान क्रय करने का लक्ष्य रखा गया हैं। कामन धान का सर्मथन मूल्य 1868 रूपया प्रति कंुतल व ग्रेड ए के धान का 1888 रूपया प्रति कंुतल किसान को आनलाइन पीएफएमएस सिस्टम के द्वारा बैंक से किसान के खाते में किया गया हैं। किसान को बीस रूपया प्रति कुंतल धान के उतराई व ढुलाई के लिए क्रय केन्द्र पर देना होगा । धान अभी कम पकने के कारण अभी  कम किसान धान बिक्री को आ रहे हैं। विपणन निरीक्षक ने बताया कि किसान अपना पंजीकरण कराते समय अपने भूमि की हिस्सेदारी भी अवश्य करा ले। भूमि की हिस्सेदारी के आधार पर ही धान की खरीद की जायेगी। धान साफ सुथरा व सुखाकर ही केन्द्र पर लाये तथा अपने धान का केन्द्र पर परीक्षण भी करा ले। बुधवार को केन्द्र पर बंकवा गांव के अनिरूध सिंह व कलावती देवी ने अपने धान की बिक्री कर खरीद का शुभारम्भ किया।