बलिया: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ता को किया सम्मानित
बाँसडीह,भाजपा में सबसे पुराने और निष्ठावान तथा सगठन के लिये समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को समान्नित करने के क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा बाँसडीह मंडल द्वारा जनसंघ के जमाने से कार्य कर रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण दूबे को अभिनन्दन पत्र और अंगवस्त्र से भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सम्मानित किया।
मण्डल अध्यक्ष श्री ओझा ने कहा कि आज लक्ष्मण दूबे जैसे ही कार्यकर्ताओ के बल पर आज केंद्र तथा प्रदेश सहित देश के आधे से अधिक राज्यो में पार्टी की सरकार है भाजपा एक शक्तिशाली सगठन के रूप में उभरा है।
बताते चले कि 1980 से भाजपा में सक्रिय राजनीति अपनाने वाले लक्ष्मण दूबे 1989 तथा 1991 में भाजपा के टिकट पर बाँसडीह विधानसभा का चुनाव लड़ा तथा उसके बाद से भाजपा द्वारा मिले दायित्वो को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते चले आ रहे है।इस अवसर पर भाजपा बाँसडीह मण्डल महामंत्री शशिकांत सिंह,राजेश प्रजापति,राहुल तुरहा,चन्द्रबली वर्मा,श्यामजी वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।