गड़ही में उतराया मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,कड़ी मशक्कत के बाद हुई शव की शिनाख़्त - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    गड़ही में उतराया मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,कड़ी मशक्कत के बाद हुई शव की शिनाख़्त

    बांसडीह।नगर पंचायत बांसडीह के उत्तर टोला (वार्ड नं 4)में स्थित एक गड़ही में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शनिवार को सुबह सुबह जब लोग अपने अपने घरों से बाहर उठे तो गड़ही में एक बृद्ध जिसकी उम्र लगभग 65 से 70 बर्ष,सर पर सफेद बाल,शरीर पर मात्र धोती,पैरों में काले रंग के जूते पहने हुए उल्टा शव पानी मे उतराया मिला।स्थानीय लोगो मे अज्ञात शव को देखकर हड़कम्प मच गया।आनन फानन में पुलिस की सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही क्षेत्रधिकारी बांसडीह दीपचंद, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी,उपनिरीक्षक सुल्तानपुर चक्रपाणि मिश्रा,उपनिरीक्षक अजय यादव,उपनिरीक्षक कमला यादव सदल बल मौके पर पहुच गए।
                     मृतक-शिवजन्म राजभर(फाइल फोटो)

    पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद  शव की शिनाख्त ग्राम सभा पिण्डहरा के  पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजभर के पिता  शिवजन्म राजभर पुत्र जानकी राजभर निवासी पिण्डहरा के रूप में हुई।मृतक के परिवारजनों के मुताविक शिवजन्म राजभर 7 मई को तड़के 3 बजे भोर में शौच के लिये निकले थे तब से घर से गायब थे। तकरीबन 48 घंटे बाद शनिवार की सुबह 6 बजे के आस पास एक अज्ञात शव की सूचना पुलिस के द्वारा मिली।सूचना के बाद शव की शिनाख्त उनके पुत्र सुरेंद्र राजभर ने किया। सोसल मीडिया पर उनके गुम होने की जानकारी शेयर की गई थी।मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी,प्रतुल ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    लोगो मे चर्चा है कि मृतक पिण्डहरा गाव से यह बाँसडीह उत्तर टोला स्थित गड़ही में कैसे पहुचे यह जांच का विषय है।